APP नेत्री ने झाड़ू छोड़ चलाना शुरू किया हैंडपंप- हुई RLD में शामिल

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने रिचा सिंह को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई है।;

Update: 2024-03-05 10:31 GMT

मेरठ। नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी की नेता ने झाड़ू छोड़कर अब हैंडपंप चलाना शुरू कर दिया है। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने रिचा सिंह को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई है।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा अहलावत एवं पार्टी के अन्य जाट नेताओं के साथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात करने वाली आम आदमी पार्टी की नेत्री रिचा सिंह ने झाड़ू छोड़कर अब हैंडपंप चलाना शुरु कर दिया है।Full View

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने नगर निगम मेरठ के मेयर पद का इलेक्शन लड़ने वाली रिचा सिंह को आरएलडी की सदस्यता ग्रहण कराई है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हुई इस जॉइनिंग के बाद अब मेरठ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

Tags:    

Similar News