अखिलेश भी उतर सकते हैं विधानसभा चुनाव के मैदान में
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किस्मत आजमा सकते हैं।;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किस्मत आजमा सकते हैं।
सपा सूत्रों ने बुधवार को यूनीवार्ता को बताया कि अगले एक दो दिनों में यह तय हो जायेगा कि अखिलेश किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। समझा जाता है कि अखिलेश आजमगढ़ या कन्नौज जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
फिलहाल वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने की भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के बाद ही अखिलेश को भी चुनाव मैदान में उतारने पर सपा में मंथन शुरु हाे गया था।
गौरतलब है कि अगर अखिलेश चुुनाव लड़ते हैं, तो यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहलेे 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधान परिषद के रास्ते विधान मंडल के सदस्य बने थे।