अखिलेश को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से विदा कर अब इन्हें बैठाया

राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।;

Update: 2025-03-19 09:02 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस हाई कमान की ओर से विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। अखिलेश यादव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर अब विधायक राजेश कुमार को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

बुधवार को कांग्रेस हाई कमान ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन में एक बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को हटाते हुए हाई कमान ने उनकी जगह पार्टी के विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए विधायक राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं और पार्टी हाई कमान ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव के फैसले को कांग्रेस के आगामी चुनाव की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।Full View

Tags:    

Similar News