कांग्रेस को बड़ा झटका- राहुल ने दिया त्यागपत्र
कांग्रेस विधायक राहुल ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर विधानसभा उपचुनावों के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है;
भोपाल। मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर विधानसभा उपचुनावों के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है।
कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को त्यागपत्र सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
इस बीच राहुल लोधी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पहुंच गए हैं और वहां पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि श्री राहुल सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
वार्ता