दुश्मनों से क्या डरना, आज नहीं तो कल मरना ......

गोरखपुर में वर्दी में एक सिपाही को रील बनाना महंगा पड़ गया, वीडियो वायरल होते ही SSP ने सिपाही को सस्पेंड किया।

Update: 2023-07-30 06:41 GMT

गोरखपुर। यूपी पुलिस के जवानों को भी रिल्स बनाने का खुमार चढ़ गया है। ऐसे ही गोरखपुर में वर्दी में एक सिपाही को रील बनाना महंगा पड़ गया। सड़क पर फर्राटा भरते हुए बाइक सवार सिपाही ने डॉयलाग मरते हुए खतरनाक बाइक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। सिपाही ने पहले बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते उसकी ये रील वायरल हो गई।

दरअसल, वीडियो में वर्दी पहले रेसर बाइक पर सिपाही संदीप कुमार चौहान स्टंट दिखा रहा है। वीडियो के साथ उसने एक डॉयलाग भी लगाया है। जिसमें एक लड़की पूछती है' तुम्हें तुम्हारे दुश्मनों से डर नहीं लगता? जिसका जवाब है, 'ये दुश्मनों से क्या डरना...मौत का क्या है...आज नहीं तो कल मरना। 

इस बीच सिपाही का वीडियो एस एस पी गौरव ग्रोवर तक पहुंच गया। कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की भी शिकायत की। इसके बाद एस एस पी गौरव ग्रोवर ने वीडियो की जांच कराई तो मामला सही निकला। फिर सिपाही को सस्पेंड कर दिया।


गौरतलब है कि यूपी पुलिस को किसी भी तरह का प्राइवेट फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने पर रोक है। इसके लिए  फरवरी, 2023 को डीजीपी पुलिस मुख्यालय से निर्देश भी जारी हुए थे। इसके बाद भी सिपाही ने शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसे देखते हुए एस एस पी गौरव ग्रोवर ने सिपाही संदीप कुमार चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है।Full View

Tags:    

Similar News