केन्द्रीय मंत्री को मिला धमकी भरा मैसेज- मांगी गई 50 लाख की रंगदारी

दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।;

Update: 2024-12-07 08:23 GMT

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी देते हुए उनसे बतौर रंगदारी 50 लाख रुपये की मांग की गयी है। इस मामले को लेकर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को शुक्रवार को धमकी भरा मैसेज भेजते हुए उनसे 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई। इस दौरान संजय सेठ ने दिल्ली में एक बैठक में शिरकत कर रहे थे लेकिन उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली के डीसीपी को दी। डीसीपी ने संजय सेठ से मुलाकात कर सारी जानकारी ली और इसकी जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, उसका लोकेशन राजधानी रांची के कांके इलाका में मिला। इसके बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को जानकारी दी गयी। इस मामले में झारखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।Full View

Tags:    

Similar News