मलबे में दबने से दो मजदूर की हुई मौत- मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब सुन्नी पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

Update: 2023-04-14 12:26 GMT

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे बसंतपुर क्षेत्र में नोटीखड्ड मंजू ढावरी गुम्मा में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे खुदाई के दौरान दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है।

सूत्रों के मुताबिक देर रात करीब नौ बजे के आसपास यह मजदूर यहां रेत निकालने के लिए अवैध रूप से खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब सुन्नी पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली, तो पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

इस दौरान जेसीबी की मशीन की मदद से मलबे को हटाया गया। देर शाम तक यह सर्च अभियान चला और आठ बजे के करीब मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।

पुलिस ने इस हादसे में मरने वालों की पहचान 24 वर्षीय गोपाल जो नेपाल का रहने वाला है जबकि 26 वर्षीय विशाल चंबा का रहने वाला बताया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News