26/11 हमले के आतंकी की जेल में मौत- लश्कर-ए-तैयबा का..

अपने कर्मों का निशाना बना आतंकी पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था।;

Update: 2023-05-30 11:50 GMT

नई दिल्ली। वर्ष 2008 की 26 नवंबर को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों की साजिश में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी जेल में दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई है। अपने कर्मों का निशाना बना आतंकी पंजाब प्रांत के शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहा था। मंगलवार को पंजाब प्रांत की शेखपुरा जेल में टेरर फंडिंग के मामले में सजा काट रहे वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों की साजिश में शामिल अब्दुल सलाम भुट्टावी की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।Full View

अपने कर्मों की सजा भोगने वाले आतंकी को वर्ष 2020 के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ साडे 16 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। मुंबई में हुए आतंकी हमलों की साजिश में शामिल भुट्टावी की मौत होने की पुष्टि भारत की इंटेलीजेंस एजेंसियों ने भी की है। वर्ष 2011 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने भी अब्दुल सलाम पर आतंकी हमलों के लिए फंड जुटाने और आतंकियों की भर्ती करने के आरोप में उस पर पाबंदियां लगा दी थी।

Tags:    

Similar News