एसएसपी ने चुनाव बाद बदल दिए 5 CO - यतेंद्र को बनाया..
लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने पांच क्षेत्राधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।;
मुज़फ्फर नगर। लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने पांच क्षेत्राधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने जानसठ के CO राम आशीष यादव को CO खतौली की जिम्मेदारी दी है तो CO खतौली यतेंद्र सिंह नागर को जानसठ का नया CO बनाया गया है। इसके साथ ही सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई को क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात और चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी फुगाना की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि शंकर को सीओ भोपा बनाया गया है तथा सीओ अपराध, यातायात और चुनाव की देख जिम्मेदारी संभाल रहे संत प्रसाद उपाध्याय को CO फुगाना बनाया है।