SP CITY ने कानून एवं व्यवस्था पुख्ता करने हेतु पुलिस बल को किया ब्रीफ

एसपी सिटी ने कानून एवं व्यवस्था को पुख्ता करने के लिये पुलिस बल को ब्रीफ किया

Update: 2020-12-06 16:19 GMT

मुजफ्फरनगर। नवनियुक्त एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कानून एवं व्यवस्था को पुख्ता करने के लिये थाना कोतवाली नगर एवं थाना सिविल लाईन पर पहुंचकर पुलिस बल को ब्रीफ किया।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कोतवाली नगर व थाना सिविल लाईन पहुंचकर पुलिस बल को ब्रीफ किया। इसी दौरान उन्होंने अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल को बाजारों, चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही थानाक्षेत्रों में पडने वाले सर्राफा दुकानों, पेट्रोल पम्प, प्रतिष्ठानों, बैंकों पर जाकर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान करने तथा लगातार पेट्रोलिंग कर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों को थानों पर आने वाले शिकायतकर्ता एवं फरियादियों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिये भी निर्देशित किया है।



Tags:    

Similar News