छह आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला - अनीश बने नये डीआईजी

भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का झारखंड सरकार ने स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं।;

facebook
Update: 2022-04-07 16:07 GMT
छह आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला - अनीश बने नये डीआईजी
  • whatsapp icon

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं।

इस संबंध में गृह विभाग ने आज अधिसूचना जारी कर दी । गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता को प्रोन्नति देते हुए रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी बनाया गया है। जबकि प्रतीक्षारत अजय लिंडा को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कोल्हान चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रतीक्षारत दीपक कुमार सिन्हा को भी प्रोन्नति देते हुए डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और शम्ब तबरेज को डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है।

एसडीपीओ मेदिनीनगर सदर के. विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली रांची मुकेश कुमार लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

वार्ता

Tags:    

Similar News