शाहपुर पुलिस ने दबोचे दो गोकश- मांस किया बरामद

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस ने दो गोकश को गिरफ्तार किया है;

facebooktwitter-grey
Update: 2022-04-14 11:45 GMT
शाहपुर पुलिस ने दबोचे दो गोकश- मांस किया बरामद
  • whatsapp icon

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस ने दो गोकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मांस बरामद कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कारागार भेज दिया है।

थाना शाहपुर पुलिस के उपनिरीक्षक हरीश कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर आशिक के मकान ग्राम हजुरनगर से गोकशी कर रहे आरोपी आशिक अली पुत्र नूर अल्ला, मुशाहिद पुत्र आशिक अली निवासी हजुरनगर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 73 किलो गोमांस, दो छुरी, एक फरसा, तीन रस्सी के टुकड़े, लकड़ी का गुटके, एक बाल्टी, तसला, मग्गा, गोवंश के अवशेष बरामद किये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News