महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है सरकार-सिंह

महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद संजीदा है।;

Update: 2021-03-06 14:09 GMT

मुजफ्फरनगर। महिला शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा समिति का गठन करते हुए प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद संजीदा है। इस समय महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव मुस्तैद रहती है। थानों में पहुंचने वाली महिलाओं से जुड़े हर अपराधों पर महिला हेल्प डेस्क की नजर रहती है। शनिवार को जनपद के थाना चरथावल प्रांगण में थाना प्रभारी एमपी सिंह ने महिला सुरक्षा समिति टीम का गठन करते हुए गोष्ठी का आयोजन कर सभी महिलाओं को शासन द्वारा निर्गत निर्देशों से अवगत कराया।


थाना प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि यह समिति पुलिस की सहायक बनकर काम करेंगी। साथ ही जरुरत पड़ने पर घरेलू मामलों में काउंसिलिंग के जरिए विवादों का निस्तारण भी करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न को लेकर सूबे की सरकार बेहद संजीदा है। इस समय महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में पुलिस महिला की सुरक्षा के लिए सदैव मुस्तैद रहती है। थानों में पहुंचने वाली महिलाओं से जुड़े हर अपराधों पर महिला हेल्प डेस्क की नजर रहती है। लेकिन अब मिशन शक्ति योजना के तहत हर थाने में महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। जिससे पीड़ित महिला अपनी परेशानी खुलकर समिति के सामने रख पाएंगी।

महिला सुरक्षा समिति के गठन में शहीद चंद्रशेखर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या सत्या वर्मा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर एसएसआई इंद्रजीत सिंह, एसआई सुरेन्द्र राव, कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी, कांस्टेबल शैलेश, अनीता राजपूत, समिति अध्यक्ष सत्या वर्मा, मंजू शर्मा, मोनिका कौशिक, सुमन, बबीता, मंजू शर्मा, अमिता रानी, मीनाक्षी,मधुबाला ,शहनाज, शाजमा, सत्यवती आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News