मच्छरदानी को लेकर महाभारत- भतीजे ने चाकू घोंपकर की चाचा की हत्या

सूचना पर दौड़ी पुलिस ने भागदौड़ करते हुए हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2023-05-09 05:56 GMT

सहारनपुर। शराब के नशे में टल्ली हुए चाचा भतीजे में मच्छरदानी को लेकर महाभारत हो गया। इस दौरान हुई हाथापाई में भतीजे ने चाकू घोंपकर अपने चाचा की हत्या कर दी। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने भागदौड़ करते हुए हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी गांव में शराब के नशे में टल्ली हुए राहुल और सगे चाचा देवी सिंह के बीच मच्छरदानी को लेकर बहस हो गई। रंगाई पुताई का काम करने वाला देवी सिंह इस मामले को लेकर अपने सगे भाई बबली जो देहरादून में मजदूरी करता है, उसके बेटे राहुल के साथ भिड़ गया। देवी सिंह के बच्चे मच्छरदानी को लेकर अपने पिता से कुछ कह रहे थे इसी दौरान देवी सिंह और राहुल के बीच बहस हो गई और दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान राहुल ने चाकू उठाकर अपने चाचा देवी सिंह को सौंप दिया।

नाभि के समीप हुए चाकू के वार से देवी सिंह के पेट से खून बहने लगा। परिजन तुरंत ही उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने से पहले देवी सिंह की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भागदौड़ करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News