जनपद पुलिस में गाडे सफलता के झंडे- शिकायतों के निस्तारण में मिला....

मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह जून में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Update: 2024-07-09 08:05 GMT

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनपद की कानून सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुधार बनाए रखना तथा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही कर रही जनपद पुलिस को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समय बाद एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किए जाने पर जनपद पुलिस को समूचे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की ओर से पब्लिक की समस्याओं के त्वरित समय पद एवं गुणवत्ता के साथ संतुष्टि पूर्ण निस्तारण के लिए समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आइजीआरएस प्रचलित की गई है जिसके चलते उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पक्ष समय बाद एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।


मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में IGRS शाखा, थानों में नियुक्त IGRS कर्मचारियों तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह जून में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समय बाद निस्तारण के लिए जनपद पुलिस को प्राप्त हुए प्रथम स्थान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह जून में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

Tags:    

Similar News