SHO का सराहनीय प्रयास- विवादों को सुलझाया- बिखरने से बचे कई परिवार

पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की संबंधित परिवारों द्वारा सराहना की गई।;

Update: 2022-09-21 14:00 GMT

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी द्वारा अभियान चलाकर 03 पारिवारिक विवादों की सुलह कराई गई है। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की संबंधित परिवारों द्वारा सराहना की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक के आदेशानुसार पति-पत्नी के मध्य थाने पर चल रहे विवादों व समस्याओं के निस्तारण के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी द्वारा महिला थाने पर चल रहे पारिवारिक पति पत्नि के विवादों के सम्बन्ध में दिनांक 12.07.2022, 13.09.2022 तथा 14.09.2022 को प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 परिवारों (पति-पत्नियो) में चल रहे विवादों व समस्याओं से सम्बन्धित पति-पत्नि को काउसलिंग के लिये बुधवार को थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों की समस्याओं को संवेदनशीतला से सुनते हुए निष्ठापूर्वक उनका समाधान कराया गया तथा संबंधित जोड़े वर्तमान में एक साथ निवास कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News