SP के बाद अब DM पर गिरी कन्नौज बवाल की गाज-5 IAS बदले

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी की गई आईएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची में पांच अफसरों को स्थानांतरित किया गया है।

Update: 2022-07-17 06:17 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी की गई आईएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची में पांच अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। कन्नौज में प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद जमकर हुए बवाल के मामले में पुलिस अधीक्षक के बाद अब कन्नौज के डीएम को भी हटा दिया गया है। कन्नौज से हटाए गए डीएम को शासन द्वारा प्रतीक्षारत किया गया है।

रविवार को आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाने के बाद शासन की ओर से सूबे के 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। कन्नौज में हुए प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद बवाल के मामले में डीएम राकेश कुमार मिश्रा को हटाकर अब प्रतीक्षारत किया गया है। उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को कन्नौज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अभिषेक आनंद नगर आयुक्त बरेली के स्थान पर चित्रकूट के जिलाधिकारी बनाकर भेजे गए हैं।

अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तैनात आईएएस अफसर जगदीश को अब विशेष सचिव आबकारी विभाग शासन बनाया गया है। इनके अलावा अपर आयुक्त एवं निबंधक प्रशासन सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश में तैनात आईएएस अफसर खेम पाल सिंह को अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी निधि गुप्ता को विशेष सचिव आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश शासन से हटाकर अब बरेली का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Tags:    

Similar News