सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट तो 8 लोग हो गए घायल

एलपीजी सिलेंडर में जोरदार धमाके होने से एक मकान ढह गया है जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

Update: 2023-04-17 06:11 GMT

नई दिल्ली। घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में जोरदार धमाके होने से एक मकान ढह गया है जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

गौरतलब है कि दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि मकान ही ढह गया। इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया। यह घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके के कुंवर सिंह नगर की गली नंबर 10 के डी ब्लॉक में हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया है।

Tags:    

Similar News