टेम्पो के पलटने से 1 व्यक्ति की मृत्यु- 4 घायल

तेज रफ्तार टेम्पो के पलटने से उसपर सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि युवती समेत चार लोग घायल हो गए

Update: 2021-03-25 05:23 GMT

बलिया । उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार टेम्पो के पलटने से उसपर सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि युवती समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोगड़ा से सवारी लेकर एक टेंपो बुधवार शाम नगरा जा रहा था। इन्दरपुर चट्टी के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टेम्पो पलट गया। हादसे में 65 वर्षीय रामबदन की मृत्यु हो गई जबकि एक युवती समेत चार लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  







Tags:    

Similar News