वसीम रिजवी को सदस्य पद से हटाया, इमाम को किया बर्खास्त

किए गए दो परिवर्तनों के अंतर्गत टीले वाली मस्जिद के इमाम को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

Update: 2022-06-15 08:56 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से किए गए दो परिवर्तनों के अंतर्गत टीले वाली मस्जिद के इमाम को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से उनके तकरीर और नमाज पढ़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। शिया बोर्ड ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को सदस्य पद से हटा दिया है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है। उधर सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से की गई कार्यवाही के अंतर्गत टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल मन्नान रहमानी को उनके पद से बर्खास्त करते हुए उनके तकरीर और नमाज पढ़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सदस्य पद से बर्खास्त हटाए गए वसीम रिजवी वर्ष 2021 में अदालत के माध्यम से बोर्ड के सदस्य बने थे। उनके हिंदू धर्म अपनाने के बाद शिया वक्फ बोर्ड की ओर से वसीम रिजवी को सदस्य पद से हटाने को लेकर राज्यपाल को चिट्ठी भेजी गई थी।

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड दफ्तर की ओर से जारी की गई चिट्ठी में जानकारी देते हुए बताया है कि जुम्मे की नमाज कुशवाहा तकरीर नमाज ए मौलाना वासी हसन या सैयद इम्तियाज हुसैन और फैजी द्वारा पढ़ाई जाएगी। इन दोनों व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति द्वारा टीले वाली मस्जिद में किसी भी प्रकार की तकरीर नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जुम्मे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी की गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से इस मामले पर आपत्ति जताई गई थी।

Tags:    

Similar News