21 साल बाद वापिस भारत लौटा मिसेज वर्ल्ड का ताज- सरगम बनी विजेता

जम्मू कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड सरगम पेशे से एक शिक्षक हैं और उन्होंने एक नेवी अफसर से शादी की है।

Update: 2022-12-19 08:02 GMT

नई दिल्ली। 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज वापस भारत लौटकर आ गया है। जम्मू कश्मीर की सरगम कौशल ने 63 देशों की महिलाओं को पछाड़कर विश्व विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। जम्मू कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड सरगम पेशे से एक शिक्षक हैं और उन्होंने एक नेवी अफसर से शादी की है।

भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए इस ताज को 21 साल बाद वापस भारत की सरजमी पर ला दिया है। मिसेज वर्ल्ड के इस मुकाबले में दुनिया भर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपने सौंदर्य का जलवा बिखेरा था। जम्मू कश्मीर की रहने वाली पेशे से शिक्षक सरगम कौशल ने नेवी के एक अवसर पर वर्ष 2018 के दौरान शादी की थी। मिसेज वर्ल्ड बनी सरगम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है। मिसेज इंडिया प्रीजेंट के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी अनाउंसमेंट करके दी गई ह। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है कि लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 वर्ष बाद हमारे पास मिसेज वर्ल्ड का ताज वापस आ चुका है। उल्लेखनीय है कि विश्व विजेता बनी कौशल सरगम से पहले वर्ष 2001 के दौरान डॉ अदिति गोवित्रीकर ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। इस पुरस्कार के जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल रहे।

Tags:    

Similar News