स्वर्गीय विष्णु शर्मा को रस्म तेरहवीं पर याद कर दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

स्वर्गीय पंड़ित विष्णु शर्मा की रस्म तेरहवीं पर उद्योगपतियों ने पहुँचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

Update: 2020-11-23 12:56 GMT

मुजफ्फरनगर। शहर में विष्णु लोक के संस्थापक स्वर्गीय पंड़ित विष्णु शर्मा की रस्म तेरहवीं पर आज जिलेभर के उद्योगपतियों व समाजसेवियों ने पहुँचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और कहा कि उनके हुए निधन की क्षति का पूरा नही किया जा सकता।


प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व पालिका चेयरमैन डाॅ सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल व उद्योगपति इंजीनियार अशोक अग्रवाल ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर पंड़ित विष्णु शर्मा को अपनी श्रद्धाजंलि दी। जिले के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी व चेयरपर्सन पुत्र अभिषेक अग्रवाल ने उन्हें याद कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। अभिषेक अग्रवाल ने पंड़ित विष्णु शर्मा के साथ बिताये लम्हों को याद कर उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। दुख की इस घड़ी में उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि पंड़ित जी के निधन से हुई क्षति को पूरा नही किया जा सकता। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक अशोक कंसल अपने साथियों के साथ अग्रवाल मिल पहुँचे जहाँ पेपर मिल मालिक अभिषेक अग्रवाल ने उनका स्वागत कर चाय पर एमएलसी चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा की और भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की रणनीति बनायी। इस मौके पर देवेश कौशिक, प्रवीण शर्मा, नीरज शर्मा व एस.के बिट्टू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सतेंद्र ठाकुर

Tags:    

Similar News