साधनहीन लोगों की मदद करना पुण्य का कार्यः डिप्टी CM

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है।;

Update: 2021-01-08 14:42 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान उनके सबसे अधिक निकट होते हैं, जो जरूरतमंदों की सेवा करता है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने जानकीपुरम स्थित किसान सामुदायिक केंद्र में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 600 लोगों को कंबल वितरित किये।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस ठंड के मौसम में जरूरतमंद को कम्बल उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है। कोरोना के कारण लगाये गये लाकडॉउन में भी जानकीपुरम एवं उत्तर विधान सभा के लोगों ने जनसेवा में भी महती भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भगवान के लिए सबसे प्रिय वह होता है, जो अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए कार्य करता है। इसलिए वह व्यक्ति जो दूसरों की सेवा के लिए कार्य करता है, वह ईश्वर के सबसे निकट होता है। साधनहीन व्यक्तियों की मदद करना समाज सेवा के साथ ही पुण्य का कार्य भी है। कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा, पार्षद खुशबू मिश्रा, दीपक मिश्रा, राकेश पांडेय, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।



Tags:    

Similar News