बीच सड़क लड़कियों में टशन- हुआ खूब घमासान- बरसाए लात घूसे

जब दोनों लड़कियां थक गई तो खुद ही लड़ाई बंद करके अपने-अपने रास्ते पर चली गई।

Update: 2024-09-26 08:41 GMT

शिमला। किसी बात को लेकर दो लड़कियों के बीच विवाद हो गया जिसके चलते दोनों लड़कियां भी सड़क पर गुत्थमगुत्था हो गई। दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां बकी और बाल पकड़कर घसीटा।

दरअसल सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के बीच सड़क पर हो रहे घमासान का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के मंडी बस स्टैंड का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों लड़कियां भी सड़क पर एक दूसरे के ऊपर टूट पड़ी।

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां बकी और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। दोनों लड़कियों के बीच इस दौरान जमकर लात घूसे भी चले। दोनों लड़कियां तकरीबन दो से तीन मिनट तक सड़क पर आपस में लड़ती रही।

लेकिन बस अड्डे पर मौजूद किसी भी व्यक्ति की हिम्मत दोनों के बीच घुसकर उनमें बीच बचाव करने की नहीं हुई। जनता केवल तमाशबीन बनकर लड़कियों की इस लड़ाई को देखते रही। जब दोनों लड़कियां थक गई तो खुद ही लड़ाई बंद करके अपने-अपने रास्ते पर चली गई।

Tags:    

Similar News