फोर्ड का भारत में वाहन निर्माण बंद

चालू वर्ष की चौथी तिमाही में गुजरात के सांणद स्थित वाहन असेंबली संयंत्र में निर्यात वाले वाहनों का विनिर्माण भी बंद हो जायेगा;

Update: 2021-09-09 10:27 GMT

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने भारत में अपने परिचालन को पुनगर्ठित करने की योजना के तहत घरेलू बाजार में बिक्री के लिए देश में वाहन निर्माण तत्काल बंद करने की आज घोषणा की।




कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उसकी भारतीय इकाई फोर्ड इंडिया घरेलू बाजार में बिक्री के लिए वाहन निर्माण तत्काल बंद कर रही है। चालू वर्ष की चौथी तिमाही में गुजरात के सांणद स्थित वाहन असेंबली संयंत्र में निर्यात वाले वाहनों का विनिर्माण भी बंद हो जायेगा।

इसी तरह से चेन्नई स्थित ईंजन और असेंबली संयंत्र में भी अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन बंद हो जायेगा। उसने कहा कि उसकी इस पहल से सीधे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों, कर्मचारी संघो, डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ वह इस दिशा में काम रही है।

जारी. वार्ता

Tags:    

Similar News