नाच रही थी दीपिका- आ गये पतिदेव- दिया जोरदार धक्का

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक वीडियो दीपिका पादुकोण ने अपने इंसटाग्राम पर शेयर की जो कि तेजी से वायरल हो रही है;

Update: 2021-03-11 10:27 GMT

नई दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी क्यूट जोड़ियों में से एक गिनी जाती है। दोनों ही अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल प्लेटफाॅर्म पर शेयर करते रहते हैं, जो कि जमकर वायरल होती हैं। ऐसी ही एक वीडियो दीपिका पादुकोण ने अपने इंसटाग्राम पर शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है और प्रशंसकों द्वारा बहुत अधिक पसंद की जा रही है।

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों अलग-अलग डांस कर रहे हैं। दीपिका जब डांस कर रही होती हैं, तो इसी बीच रणवीर सिंह आ जाते हैं। रणवीर सिंह को अचानक आया देखकर, दीपिका रणवीर सिंह को धक्का मार देती हैं, जिनसे वह गिर जाते हैं।


इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने रणवीर को चेलेंज दिया है। दोनों ही एकदम मजाक के मूड़ में नजर आ रहे हैं और डांस कर रहे हैं। गिरने के बाद रणवीर अचानक शाॅक्ड हो जाते हैं, लेकिन फिर से मस्त अंदाज में डांस करने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक भी इस वीडियो का हंसते हुए लुत्फ उठा रहे हैं।

Tags:    

Similar News