1 पर टूट पड़े 6- गन्नों को बनाया शस्त्र- वीडियो वायरल

दया नाम की चीज, शायद इंसान के अंदर से खत्म होती जा रही है। ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिला ।

Update: 2021-03-18 08:37 GMT

बागपत। दया नाम की चीज, शायद इंसान के अंदर से खत्म होती जा रही है। ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है। एक युवक को छह आरोपी मिलकर बेरहमी से मार रहे हैं। पीड़ित उनसे जान बख्शने की गुहार लगा रहा है, रो रहा है, लेकिन वे एक के बाद एक उस पर ताबडतोड़ प्रहार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक खेत दिखाई दे रहा है। खेत के किनारे छह युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। सभी आरोपी गन्नों को तोड़कर उससे उस युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित युवक रो-रोकर कर उनसे रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन आरोपियों को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है। वे तो लगातार गन्नों से पीड़ित पर लगातार ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे हैं। यह वीडियो बागपत का बताया जा रहा है। इस पर लोगों के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बागपत पुलिस द्वारा उक्त वीडियो पर ट्वीट करके बताया गया है कि उक्त प्रकरण बागपत के थाना छपरौली के गांव लूम्ब का है। छात्रों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। परिजनों ने आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। झगड़े की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। वीडियो के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 









Tags:    

Similar News