किसानों की महापंचायत में देश भर के रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

Update: 2024-09-22 11:31 GMT

कुरुक्षेत्र। कौरव एवं पांडवों की रणभूमि में आयोजित की गई किसानों की महापंचायत में देश भर के रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया गया है। आगामी तीन अक्टूबर को पूरे देश के रेलवे ट्रैक जाम रखे जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा में पंचायतें कर भाजपा की ओर से किसानों पर किए गए अत्याचार को भी याद कराया जाएगा।

रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई किसानों की महापंचायत में आगामी 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया गया है।।। महापंचायत में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में पंचायत करते हुए भाजपा द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार को याद कराया जाएगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि किसानों इस मर्तबा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की हार में अपनी पूरी हिस्सेदारी निभाएगा। किसान महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर के अलावा जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहडी समेत कई बड़े किसान नेता शामिल हुए।


Full View



Similar News