अज्ञात हमलावरों की की 50 लोगों की हत्या

अज्ञात हमलावरों ने कम से कम 50 नागरिक की हत्या कर दी है;

Update: 2022-05-27 03:39 GMT

औगाडौगू। पूर्वी बुर्किना फासो के मदजोरी में अज्ञात हमलावरों ने कम से कम 50 नागरिक की हत्या कर दी है।

पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ह्यूबर्ट यामेओगो ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पामा शहर के नादियागौ पहुंचने की कोशिश कर रहे मदजोरी शहर के निवासियों को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने निशाना बनाया।

इसी इलाके में 14 मई को हुए हमले में 17 लोग मारे गए थे और सात अन्य घायल हुए थे। वहीं 19 मई को मदजोरी की सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए थे।

श्री यामेओगो ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो में 2015 के बाद से ही सुरक्षा खराब हो गई है। यहां 2015 के बाद से अब तक हुए आतंकवादी हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

वार्ता

Tags:    

Similar News