शॉपिंग मॉल पर बमबारी में छह मरे अमोनिया लीकेज से क्षेत्र खाली करने का अलर्ट

रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के सूमी के एक केमिकल प्लांट पर की गई एयर स्ट्राइक की चपेट में आकर अमोनिया लीकेज हो गया है

Update: 2022-03-21 09:31 GMT

नई दिल्ली। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के सूमी के एक केमिकल प्लांट पर की गई एयर स्ट्राइक की चपेट में आकर अमोनिया लीकेज हो गया है। जिसके चलते भगदड़ मच गई है और प्लांट के 5 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को अपने घर एवं मकान आदि छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है। उधर शॉपिंग मॉल पर की गई बमबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। एक आदमी को मलबे के भीतर से जिंदा निकाला गया है।

रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रही जंग के 26 वें दिन आज रूसी सेना के हमले से सूमी के एक केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीकेज हो गई है। जिसके चलते इलाके में भगदड़ का माहौल व्याप्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से प्लांट के 5 किलोमीटर के दायरे के भीतर रहने वाले लोगों को अपने घर मकान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाने के लिए कहा गया है। रूस के सैनिकों ने रविवार की रात को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। बमबारी की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। राहत एवं बचाव दल ने मलबे से यूक्रेनी एम एजेंसी सर्विस के एक आदमी को जिंदा निकाल लिया है।

मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने रविवार रात को मारियुपोल एडमिनिस्ट्रेशन को सरेंडर के लिए मॉस्को के समय के हिसाब से सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे) की डेडलाइन दी थी। हालांकि, यूक्रेन ने सरेंडर के इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।

Tags:    

Similar News