रूस की वार्निंग-तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो नतीजे होंगे भयानक

रूस के विदेश मंत्री की ओर से इशारों ही इशारों में तीसरे वर्ल्ड वार की वार्निंग दे दी गई है

Update: 2022-03-02 12:31 GMT

नई दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री की ओर से इशारों ही इशारों में तीसरे वर्ल्ड वार की वार्निंग दे दी गई है। उन्होंने कहा है कि अगर तीसरा वर्ल्ड वार होता है तो इसके नतीजे बेहद ही खौफनाक एवं खतरनाक होंगे। क्योंकि इस विश्व युद्ध में एटमी हथियारों का भी खुलकर इस्तेमाल किया जाएगा। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से दावा किया गया है कि मौजूदा जंग में अभी तक तकरीबन छह हजार रूसी सैनिक यूक्रेन के हाथों मारे गए हैं।

बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने सहज में ही इशारा करते हुए समूचे विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध की वार्निंग दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अगर तीसरा वर्ल्ड वार होता है तो इसके नतीजे बेहद ही गंभीर एवं खौफनाक होंगे। क्योंकि इस विश्व युद्ध में एटमी हथियारों का खुलकर इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा है कि हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। मौजूदा समय में जो जंग चल रही है उसके लिए रूसी विदेशमंत्री ने पूरी तरह से अमेरिका और पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं। क्योंकि उन्होंने रूस से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है। अमेरिका के इशारे पर यूक्रेन आरंभ से ही नाच रहा है। उधर यूक्रेन एवं रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज पोलैंड में होगा।

Tags:    

Similar News