भूकंप से दहला देश- 1100 अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त-8 लोगों की मौत

दक्षिणी जावा पर आये भूकंप की वजह से 1100 अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है और अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है;

Update: 2021-04-11 12:43 GMT

जकार्ता। दक्षिणी जावा पर आये भूकंप की वजह से 1100 अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है और अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। राहत और बचाव के कार्य निरंतर जारी है।इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि लुमाजैंग शहर में उन लोगों के लिए आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिनको अपने शहर से विस्थापित होना पड़ा है।

भूकंप इतना भयानक था कि अभी तक मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाया जा रहा है। पूरी तरह से अभी लोगों के शव भी बरामद नहीं हुए हैं। घायलों की संख्या अधिक है तो अब तक 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

5.9 की गति के भूकंप से इंडोनेशिया में भारी तबाही हुई है।

भूकंप के झटके देश के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र बाली में था।हालांकि देश में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।



Tags:    

Similar News