परमाणु बम से लैस 5 महाशक्तियां युद्ध की कगार पर

दुनिया की परमाणु शक्तियों के बीच एटमी युद्ध से बचना उसकी पहली प्राथमिकता है। क्रेमलिन ने आरोप लगाया

Update: 2022-11-03 21:15 GMT

नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि दुनिया की परमाणु शक्तियों के बीच एटमी युद्ध से बचना उसकी पहली प्राथमिकता है। क्रेमलिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश महाविनाशक हथियारों की मदद से इसे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कह दिया है कि दुनिया की 5 घोषित परमाणु महाशक्तियां सीधे सशस्त्र संघर्ष की कगार पर हैं। उसने कहा कि पश्चिमी देश महाविनाश के हथियारों को बढ़ावा देना बंद करें जिसके परिणाम बहुत ही भयानक हो सकते हैं। वहीं पश्चिमी देशों ने कहा है कि यूक्रेन हमले के बाद से रूस ही लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। यही नहीं रूस ने हाल ही में दावा किया है कि यूक्रेन रेडियोएक्टिव डर्टी बम का इस्घ्तेमाल करने की योजना बना रहा है लेकिन इसके सबूत नहीं दिए। यूक्रेन ने भी रूस के इस आरोप का खंडन किया है। (हिफी)

Tags:    

Similar News