ऊर्फी जावेद की जान को खतरा - मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई। अपने अतरंगी फैशन सेंस से जानी जाने वाली ऊर्फी जावेद को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।;
मुंबई। अपने अतरंगी फैशन सेंस से जानी जाने वाली ऊर्फी जावेद को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
बिग बॉस ओटीटी मे एक प्रतियोगी के रूप में अपने फैशन सेंस के लिए सार्वजनिक पहचान बनाने वाली ऊर्फी जावेद को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें उर्फी को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज में लिखा है कि जो तूने इंडिया में गंदगी फैला रखी है, उसके चलते बहुत जल्द तेरे गोली मार दी जाएगी। बहुत जल्द यह मिशन पूरा होगा और फिर यह सारी गंदगी साफ हो जाएगी। जिसके बाद ऊर्फी जावेद ने इसकी जानकारी उस मैसेज के स्क्रीनशॉट को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दी है। जिसके कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा कि यह मेरी जिंदगी का एक आम दिन है। आपको बता दें कि ऊर्फी जावेद ने शख्स का नाम प्रमोद सिंह बताया है। उनका कहना है कि यह एक आम बात है।