रितेश पांडेय और शिल्पी राज का ये नया गाना रिलीज

उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए हमने बेहद मेहनत की है, इसलिए इसे जरूर देखें।

Update: 2024-06-23 07:13 GMT

मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार रितेश पांडेय और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज का नया गाना जलजीरा चटा के रिलीज हो गया है।

गाना जलजीरा चटा के ,ऋद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय के साथ रिया प्रजापति मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह गाना गर्मी में लोगों को ठंडक दिलायेगा। गाना बेजोड़ है और उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आयेगा। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए हमने बेहद मेहनत की है, इसलिए इसे जरूर देखें।Full View

गाना जलजीरा चटा को रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने गाया है। गीतकार गौतम राय (काला नाग) और संगीतकार पंकज गुप्ता हैं।गोल्डी जायसवाल और सोनी सोनकर कोरियोग्राफर हैं। डीओपी सुनील बाबा और गौरव है।

Tags:    

Similar News