नोरा फतेही ने सलमान के गाने पर किया बेली डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने 'स्वैग से स्वागत' पर बेली डांस किया है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।;

Update: 2020-12-17 08:29 GMT

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने 'स्वैग से स्वागत' पर बेली डांस किया है, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Full View

नोरा फतेही क्रिसमस और नए वर्ष की स्वागत की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान और कैटरीना कैफ के गाने 'स्वैग से स्वागत' पर बेली डांस कर रही है। इसमें नोरा फतेही को लाल कलर की ड्रेस पहने शानदार अंदाज में बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

नोरा फतेही, कमरिया, दिलबर और ओ साकी-साकी जैसे गाने पर दमदार डांस कर चुकी है। वह अंतिम बार रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में भी नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका थी।

Tags:    

Similar News