हुआ फरमान जारी-अफसर एवं कर्मचारी हेलो नहीं कहेंगे वंदे मातरम
आदेशों में सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि वह फोन पर बात करते समय अब केवल वंदे मातरम ही कहेंगे।;
नई दिल्ली। राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार का तख्तापलट करने के बाद सत्ता में आई एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि वह फोन पर बात करते समय अब केवल वंदे मातरम ही कहेंगे।
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से राज्य के सभी सरकारी विभागों के अफसरों एवं कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि वह अब ड्यूटी के दौरान किए जाने वाले अथवा रिसीव होने वाले फोन कॉल पर हेलो नहीं बल्कि वंदे मातरम बोलकर अपनी बातचीत को आरंभ करेंगे।
आदेशों में कहा गया है कि हेलो कोई भारतीय शब्द नहीं है और नहीं यह हमारी सभ्यता एवं संस्कृति है। वंदे मातरम बोलना अपने देश और धरती के मान सम्मान का प्रतीक है।