हिंसक हुई भीड़ ने मेयर के घर में कार घुसाकर लगाई आग- बीवी बच्चे घायल

17 साल के किशोर की पुलिस की गोली से हुई हत्या के बाद फ्रांस में भड़का आंदोलन शांत नहीं हो पा रहा है।;

Update: 2023-07-02 11:17 GMT

नई दिल्ली। 17 साल के किशोर की पुलिस की गोली से हुई हत्या के बाद फ्रांस में भड़का आंदोलन शांत नहीं हो पा रहा है। पांचवें दिन भी सड़क पर उतरी उग्र प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने देश के कई शहरों में जमकर उत्पात मचाया है। मेयर के घर में जबरन भीड़ ने कार घुसाने के बाद उसमें आग लगा दी, जिसमें मेयर की पत्नी और बच्चे घायल हो गए हैं।

रविवार को भी फ्रांस की राजधानी पेरिस में 17 साल के किशोर की पुलिस की गोली से हुई हत्या के बाद भड़का आंदोलन शांत नहीं हो पाया है। पांचवें दिन भी आज सड़क पर उतरे उग्र प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की नई घटनाओं को अंजाम देते हुए जमकर उत्पात मचाया है।


पेरिस के उपनगर में मेयर के घर में घुसी भीड़ ने जबरन अपनी कार घुसा दी और उसमें आग लगा दी। मेयर के घर में दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया है। हिंसा की इस वारदात में मेयर की पत्नी और बच्चे घायल हो गए हैं।

रविवार को मेयर विसेंट जीन ब्रून ने कहा है कि शनिवार की देर रात प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उनके मकान पर हमला बोल दिया। अपनी ट्विटर पोस्ट में उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें तथा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए यह हमला किया गया है। जिस समय उनका परिवार सो रहा था उस समय हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों ने घर के भीतर आग लगाने से पहले उनके आवास में एक कार घुसा दी, जिससे मेयर की पत्नी और बच्चा घायल हो गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों का यह कायरता पूर्ण कारनामा उनकी हत्या का एक प्रयास था।Full View

Tags:    

Similar News