नाव में थे 100 लोग सवार - डूब गई नाव तो फिर..

क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठ जाने के कारण नाइजीरिया में नाव डूब गई, जिसमें 26 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है।

Update: 2023-09-11 04:32 GMT

नई दिल्ली। क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठ जाने के कारण नाइजीरिया में नाव डूब गई। जिसमें 26 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में एक नाव में सवार होकर लगभग 100 किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। नाव की क्षमता कम थी लेकिन अधिक यात्री सवार होने के कारण नाव पानी में डूब गई। बताया जाता है कि इस नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जब नाव डूब गई तब लोगों को बचाने के लिए मरीन पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। जिसके बाद 26 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है । बताया जाता है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं । गोताखोर टीम ने लगभग 30 लोगों को से कुशल बच्चा भी लिया है।

Full View

Tags:    

Similar News