रैली निकालकर अहमदिया मस्जिद तोड़ने की तैयारी- प्रशासन हुआ मौन

पाकिस्तान में हिंदू व ईसाई समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों की खबरें आजकल आम बात है।

Update: 2023-09-22 11:06 GMT

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदू एवं ईसाई समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते हुए उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों की खबरें आजकल आम बात हो चली है। लेकिन पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। एक बड़ा वर्ग अहमदिया को मुस्लिम नहीं मानते हुए कट्टरपंथी संगठन तारीख ए लब्बैक की अगुवाई में रैली निकालते हुए अहमदिया मुसलमानों की मस्जिद को गिराने के लिए निकल पड़ा है। संगठन ने मस्जिद की मिनारांे को गिराने के ऐलान का वीडियो भी जारी किया है।

शुक्रवार को कट्टरपंथी संगठन तहरीक लब्बैक की अगवाई में अहमदिया समुदाय की एक मस्जिद तोड़ने के लिए जोरदार रैली निकाली जा रही है। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ नारेबाजी करते हुए अहमदिया मुसलमानों की मस्जिद की तरफ बढ़ रही है।

संगठन का कहना है कि ऐसी इमारत गलत है और उसे हम मस्जिद का दर्जा नहीं दे सकते हैं। यह मस्जिद पंजाब प्रांत के सियालकोट जनपद की दासका तहसील में स्थित है। इसे पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री कर जफरुल्लाह खान ने बनवाया था।

Full View

Tags:    

Similar News