रूसी शहर पर भाड़े के सैनिकों का कब्जा- सेना मुख्यालय में बैठा मुखिया

सशस्त्र विद्रोह करने वाले भाड़े के सैनिकों ने रूसी सेना के एक मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।

Update: 2023-06-24 06:49 GMT

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बुलाए गए भाड़े के सैनिकों ने अब विद्रोह करते हुए रूस के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाड़े के सैनिक रहे लोगों ने अब से शस्त्र विद्रोह के साथ रूसी सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।

शनिवार को तेजी के साथ घटे एक बडे घटनाक्रम के अंतर्गत यूक्रेन युद्ध के लिए राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन द्वारा बुलाये गये भाड़े के सैनिकों ने रूस के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया है। भाड़े के सैनिकों यानी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की अगुवाई में सशस्त्र विद्रोह करने वाले भाड़े के सैनिकों ने रूसी सेना के एक मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। भाड़े के सैनिकों का प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन रूसी सेना के मुख्यालय में बैठकर अब अपने सैनिकों को आदेशित करते हुए उन्हें रूस के अन्य स्थानों पर कब्जे के लिए उकसा रहा है।


उधर रूसी समाचार एजेंसी ताश ने क्रेमलिन के हवाले से कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन जल्द ही टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले क्रेमलिन की ओर से कहा गया था कि व्लादीमीर पुतिन को भाड़े के समूह वैगनर एवं रक्षा मंत्रालय के बीच सामने आ रहे तनाव के संबंध में निरंतर जानकारी दी जा रही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा है कि सुरक्षा सेवाएं, कानून प्रवर्तन एजेंसियां अर्थात रक्षा मंत्रालय, एफएसबी, आंतरिक मंत्रालय, राष्ट्रीय गॉर्ड चौबीसों घंटे राष्ट्रपति को देश में घट रहे घटनाक्रम की रिपोर्ट दे रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News