बंदूकधारियों का हमला, दो की मौत- दहशत का माहौल

इराक की राजधानी बगदाद के पास शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।;

Update: 2023-09-16 05:55 GMT
बंदूकधारियों का हमला, दो की मौत- दहशत का माहौल
  • whatsapp icon

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के पास शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी बगदाद ऑपरेशंस कमांड के अल-हैदरी ने बताया कि बंदूकधारियों ने अल-मशहदानी जनजाति के नेता शेख सईद अल-मशहदानी पर हमला शाम को उस समय किया जब वह कार से बगदाद अम्मार से लगभग 40 किमी उत्तर में तर्मियाह के एक गांव में अपने खेत की ओर जा रहे थे। अल-मशहदानी के सीने में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया , जबकि उसका एक साथी मारा गया। बाद में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर एक किसान का शव भी मिला।

उन्होंने आशंका जतायाी कि अल-मशहादानी फार्म पर काम करने वाले किसान को बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि हमलावर इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

वार्ता 

Tags:    

Similar News