मरी हुई पत्नी ने आप नेता को गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ा

आप नेता को रंगे हाथ पकड़ने वाली पत्नी को आरोपी ने गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत में मरा होना बताया था।

Update: 2023-06-29 07:20 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता को लड़की के साथ रंगरलिया मनाते हुए पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लड़की के साथ पति को देख भड़की पत्नी ने आप नेता को जमकर खरी खोटी सुनाई। आप नेता को रंगे हाथ पकड़ने वाली पत्नी को आरोपी ने गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत में मरा होना बताया था।

कनाडा के वैंकूवर में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अटवाल जिस समय एक पंजाबी लड़की के साथ कमरे के भीतर रंगरलिया मना रहे थे, उसी समय किसी तरह से मामले की जानकारी पाकर आप नेता की पत्नी कमरे पर पहुंच गई। आप नेता की बाहों में लड़की को पड़ी देखकर बुरी तरह से लाल पीली हुई पत्नी ने आप नेता जसवंत अटवाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और लड़की को लानत देते हुए कहा कि इतनी बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ अंतरंग संबंध बनाते हुए क्या उसे शर्म नहीं आती है?


इस पर लड़की ने रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि उसके साथ रंगरलिया मना रहे आम आदमी पार्टी नेता जसवंत ने झूठ बोलते हुए उसे बताया था कि वह अकेला रहता है और उसके आगे पीछे कोई नहीं है, क्योंकि सब की मौत हो चुकी है। अब लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए पकड़े गए आम आदमी पार्टी के नेता इस कृत्य को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सैचेट पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरमिलाप ग्रेवाल ने आम आदमी पार्टी नेता जसवंत अटवाल की लड़की के साथ फोटो को टैग करते हुए लिखा है चक्को पंजाबियों वैंकूवर में भी काम बोल गया है। आपके बदलाव का। केजरीवाल बहुत ढूंढ ढूंढ कर लोगों को पदों पर बैठाता है।Full View

Tags:    

Similar News