रूस में तख्तापलट का प्रयास- 25000 सैनिकों के साथ घुसा ग्रुप
यूक्रेन के साथ जब से युद्ध शुरू हुआ है उसी समय से भाड़े के सैनिक यानी वैगनर ग्रुप काफी चर्चा में है।;
नई दिल्ली। यूक्रेन में खून खराबा करने वाले वैगनर ग्रुप के सैनिकों ने अब रूस में के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए तख्तापलट का ऐलान किया है। अपने लाव लश्कर के साथ वेगनर ग्रुप फिलहाल रूसी सेना की तरफ कूच कर रहा है। यूक्रेन के साथ जब से युद्ध शुरू हुआ है उसी समय से भाड़े के सैनिक यानी वैगनर ग्रुप काफी चर्चा में है।
रूस के लिये यक्रैन के खिलाफ लडाई लड रहे भाडे के सैनिकों वाली एक निजी सैन्य कंपनी वैगनर के सैनिक अब रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का ऐलान कर रहे हैं वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगाझिन ने अब कसम खाई है कि वह रूस से पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंक देंगे।
वैगनर प्रमुख का कहना है कि उसके पास 25000 सैनिकों की ऐसी मजबूत सेना है जो मरने मिटने के लिए हर समय तैयार है। कभी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रसोईया रहे येवगेनी प्रिगाझिन ने कहा है कि हमारे पास कई मकसद है, इसलिए हम अपनी मातृभूमि पर मरने के लिए तैयार है। हम रूसी लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार हैं।
उन्होंने कहा है कि हम रूसी लोगों को ऐसे व्यक्तियों से आजादी दिलाना चाहते हैं जो नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। उधर रूस में स्थानीय मीडिया की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि सैन्य वर्दी से सुसज्जित अज्ञात लोगों ने रोस्तोव आन डान मे रूसी सेना के मुख्यालय को चारों तरफ से घेर लिया है। वैगनर लड़ाकूओं ने सेना मुख्यालय के अलावा शहर प्रशासन भवन, रूसी खुफिया दफ्तर और स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी अपने घेरे में ले लिया है। रूसी समाचार एजेंसी का मानना है कि वैगनर ग्रुप के साथ रूसी सेना के कुछ ऐसे सैनिक भी शामिल है, जिन्होंने अपनी टुकड़ी को छोड़कर उनका साथ देने का वायदा किया है।