राष्ट्रपति को एम्स रेफर किया
विगत दिन उन्हें सीने में अचानक दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था;
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स के लिए रेफर किया गया है। विगत दिन उन्हें सीने में अचानक दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार विगत दिवस अचानक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें तत्काल ही आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। आज आरआर अस्पताल से राष्ट्रपति को अन्य जांचों के लिए एम्स के लिए रेफर किया गया है। तबियत खराब होने के चलते राष्ट्रपति का 1 और 2 मार्च का उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया था। उन्हें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करना था।