प्रचार में खलल- अचानक खड़गे की तबीयत खराब- हरियाणा प्रोग्राम कैंसिल

मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनका हरियाणा का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।

Update: 2024-09-23 07:55 GMT

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने की दौड़ धूप में लगी कांग्रेस के प्रचार में बीमारी ने अड़ंगा डालते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के हरियाणा दौरे को रद्द करा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनका हरियाणा का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।

सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अस्वस्थ हो गए हैं। इस वजह से वह किसी तरह की यात्रा करने में असमर्थ हैं। डॉक्टरों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को आराम करने की सलाह दी गई है। जिसके चलते मल्लिकार्जुन खड़गे का आज हरियाणा दौरा कैंसिल कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हरियाणा दौरा कैंसिल होने की वजह से आज हरियाणा में आयोजित दोनों रैलियों को हरियाणा के कांग्रेस लीडर्स संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News