कम्युनिस्ट नेता की तबीयत बिगड़ी- सीताराम येचुरी एम्स में भर्ती

एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम सीताराम येचुरी की हालत पर नजर रख रही है।

Update: 2024-09-10 07:47 GMT

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जनरल सेक्रेटरी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते सीताराम येचुरी को एम्स के आईसीयू में एडमिट कर उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी को दिल्ली के एम्स में तबीयत बिगड़ने की वजह से एडमिट कराया गया है।

कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में हो रही तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने की वजह से अभी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता को रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम सीताराम येचुरी की हालत पर नजर रख रही है।Full View

Tags:    

Similar News