कैबिनेट मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव- हुए होम आइसोलेट

उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वास्थ्य कई दिन से ठीक नहीं था।;

Update: 2023-04-05 05:43 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कई दिनों से तबियत खराब हो रही थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वास्थ्य कई दिन से ठीक नहीं था। बताया जाता है कि इसके बाद कोरोना के लक्षण देखते हुए उनकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी कैबिनेट मंत्री की हालात सही है तथा डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखे हुए हैं।

Tags:    

Similar News