सोनीपत की घटना जघन्य अपराध, दोषियों को मिले कड़ी सज़ा:अभय चौटाला

हत्या करने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।;

Update: 2021-08-11 12:13 GMT

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोनीपत जिले के राई में दो नाबालिग बच्चियों के साथ उनकी माँ के सामने गैंगरेप के बाद हत्या करने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद जघन्य अपराध है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

अभय सिंह चौटाला ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की गठबंधन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है।श्री चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए महिला पुलिस की बेहद कमी है। उन्होंने कहा कि एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रिय गृह मंत्रालय ने 2013 में पुलिस में महिलाओं की तादाद बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने को कहा था लेकिन गृह मंत्रालय के बार-बार कहने के बावजूद भी हरियाणा प्रदेश की सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अनुसार आज भी हरियाणा प्रदेश की पुलिस में महिलाओं की भागीदारी मात्र 8.34 प्रतिशत है जबकि पड़ोसी हिमाचल प्रदेश तक में यह भागीदारी हमारे प्रदेश से ढाई गुणा अधिक 19.15 प्रतिशत है।



वार्ता

Tags:    

Similar News