जिला अस्पताल में भर्ती कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

इसी दौरान देर रात देवी सिंह सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया

Update: 2021-09-10 09:31 GMT

कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले में झिंझरी स्थित जेल में तबियत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हत्या और हत्या के प्रयास का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सागर निवासी देवी सिंह विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पडख़ुरी में वर्ष 2016 में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी था। देवी सिंह ने अपने सास, ससुर और दो सालों पर जानलेवा हमला किया था। इसमें ससुर और दो सालों की मौत हो गई थी, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। देवी सिंह तभी से झिंझरी जेल में बंद था।

जेलर लीना कोष्टा के अनुसार देवी सिंह की तबियत खराब होने के कारण उसको कल सुबह जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान देर रात देवी सिंह सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। देवी सिंह के फरार होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने देवी सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देवी सिंह की तलाश में पुलिस की एक टीम को सागर भी रवाना किया गया है।

Tags:    

Similar News